दिल्ली (एकता): ‘बिग बॉस 16’ की चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस टीना दत्ता को नया शो मिला है। बता दें कि टीना दत्ता टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टीना एक नए शो ‘मेरे अपने’ में जय भानुशाली के साथ नजर आने वाली है। वह इस शो में लीड रोल पर रहेंगी। इस शो में ताहिर शब्बीर, चेष्टा भगत, मोहित दुसेजा और सुजय रेउ भी शामिल होंगे। जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। टीना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस हमेशा उनपर अपना प्यार बरसाते रहते हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘उतरन’ सीरियल में उन्हें काफी प्यार मिला। बता दें कि टीना दत्ता ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘महाभारत’ और ‘राधाकृष्ण’ जैसी सीरीज के लिए जानी जाती हैं। ‘बिग बॉस 16’ की टीना को शो में लीड रोल के लिए चुना गया है।

गौरतलब है कि बिग बॉस 16 में फिनाले से पहले अभिनेत्री टीना दत्ता घर से बेघर हो गईं थी। टीना दत्ता घर में काफी समय तक टिकी रहीं। शालीन भनोट के साथ वह अपने संबंधों को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहीं। वहीं उन्होेंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि प्यार के बारे में तो अभी सोच ही नहीं सकती, इतना सब कुछ हो गया जिंदगी में की अब सोचने की हिम्मत ही नहीं। अब मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। टीना दत्ता को शो से बाहर आते ही कई तेलुगू फिल्में ऑफर हुई।