दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

admin

दिल्ली (एकता): फिल्मी इंडस्ट्री में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। अब फिल्मी इंडस्ट्री की जानी मानी दिग्गज अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर बेला बोस ने 80  साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि अभिनेत्री की मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म जगत में सन्नाटा छा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस क्लासिकल मणिपुरी डांस फॉर्म में ट्रेंड थीं। उन्होंने 1950 से 1980 तक इंडस्ट्री में काम किया था। उनका पहला लीडिंग रोल 21 साल की उम्र में 1962 की फिल्म ‘सौतेला भाई’ में था।

200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में किया काम 

अभिनेत्री ने 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ उस दशक की जानी-मानी डांसर के रूप में ऊभरीं। इन्होंने ‘जीने की राह’, ‘जय संतोषी मां’ जैंसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी। ‘मैं नशे में हूं’ में डांस नंबर करने के लिए कहा गया था। ये मूवी 1959 को रिलीज हुई थी। वह कविताएं भी लिखती थीं।एक्ट्रेस बेला बोस का जन्म कोलकाता में हुआ। उनके पापा की मौत एक एक्सीडेंट में हो गई थी जिसके बाद उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए फिल्मों में अपना हाथ आजमाना शुरू किया था। बेला बोस न केवल एक अच्छी कलाकार थीं। उनको सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि फैन्स भी खूब चाहते थे। बेला बोस ने फिल्ममेकर असीस कुमार से शादी की थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *