दिल्ली (एकता): महाविनाश के बाद भूकंप के झटकों से फिर तुर्की दहल उठा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात आए 5.8 की तीव्रता से भूंकप ने सबको हिलाकर रख दिया। इतना ही नहीं मंगलवार सुबह फिर 6.4 की तीव्रता से भूकंप से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गौरतलब है कि 6 फरवरी को भूकंप के बाद एक बार फिर धरती दहलने से तुर्की में दहशत का माहौल है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ ये स्पष्ट नहीं है।
भूकंप के झटकों से फिर दहल उठा Turkey: कई इमारतों को नुकसान, 6.4 मापी गई तीव्रता
Leave a comment