मुंबई में इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

admin

दिल्ली (एकता): मशहूर सिंगर सोनू निगम पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया। बता दें कि मुंबई में एक लाइव शो के दौरान सिंगर के साथ धक्का-मुक्की की गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान सिंगर सोनू निगम की टीम को भी चोटें आईं हैं। इस बीच सोनू ने इस संबंध में चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सोनू निगम ने विधायक प्रकाश फत्तरपेकर के बेटे पर केस दर्ज कराया है। पूरी घटना की जानकारी मीडिया को दी है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेज से नीचे आ रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया, फिर मुझे बचाने आए मेरे साथियों को धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे धक्का दिया, जिससे मैं सीढ़ियों पर गिर गया। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।” पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। आरोपी का नाम स्वप्निल फत्तरपेकर है। बता दें कि हमला जानबूझ कर नहीं किया गया था। इसके बाद स्वयंसेवकों ने इस विकट स्थिति पर काबू पाया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *