दिल्ली (एकता): गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में तलाशी अभियान चल रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर नीरज बवाना और लॉरेंस बिश्नोई सहित उसके कई बडे़ गुर्गों के खिलाफ कर्रवाई चल रही है। NIA 70 से ज्यादा जगह पर छापामारी कर रही है।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एनआइए की छापेमारी हो रही है। हालांकि पुलिस अफसर छापामारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हरियाणा के नारनौल में एनआईए की टीम ने गैंगस्टर सुरेंदर उर्फ़ चीकू के सेक्टर एक और मोहनपुर गांव में रह रहे रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की। फिलहाल मोहनपुर में रेड जारी है।पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्या के बाद से बुलंदशहर में चौथी बार एनआईए ने छापा मारा। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी पहुंची। इस छापेमारी के मामले में अधिकारियों से जानकारी की जा रही है लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।