इस TV एक्ट्रेस ने अपनी Bachelorette Party में किया कुछ ऐसा कि हो गई ट्रोल, देखें तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कृष्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी। कृष्णा ने बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके कई दोस्त और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस भी पहुंचीं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कृष्णा थाईलैंड में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी और मस्ती शेयर कर रही हैं। कृष्णा मुखर्जी के शरीर पर लिखी थी ये बात बता दें कि तस्वीरों में कृष्णा एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा समेत अन्य दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी करती नजर आई।

कृष्णा ने ब्लैक डीप नेक ड्रेस पहनी हुई है। जिस दौरान उन्होंने अपने गले और बांह पर ‘ब्राइड टू बी’ भी लिखवाया है। कृष्ण को उनका अतिप्रिय जीवनसाथी मिल गया है। एक्ट्रेस ने साल 2022 में सगाई की थी। कृष्णा की शादी होने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *