दिल्ली (एकता): दिल्ली में हापुड़ स्थित नेशनल हाईवे 09 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सोमवार सुबह कोहरे के चलते करीब 20 वाहन आपस में भिड़ गए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि हादसा अलीपुर कट के पास हुआ। जहां हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे लगाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाइवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।