दिल्ली (एकता): उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना करावल नगर इलाके में हुई। जहां मृतक युवक की पत्नी ने उसका गला घोंटने के बाद सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त मुन्ना (37) के रूप में हुई है। उसकी दो शादियां हुई थी। उसकी दूसरी पत्नी उससे काफी कम उम्र की है। उसका उससे झगड़ा होता रहता था। वहीं युवक के परिवार वालों ने उसकी दूसरी पत्नी व उसके दोस्त पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने मामला दर्जकर हत्या की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। दिल्ली में वह सब्जी का कारोबार करता था। हत्या के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति को पता नहीं क्शाया हो गया है वह उठ नहीं रहा। जमीन पर मुन्ना का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले पर निशान भी थे। पुलिस उसकी पत्नी और उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।