निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 25 साल पहले आरोपी साहिल के पिता भी हुए थे हत्या मामले में गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): निक्की यादव हत्याकांड की जांच में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला खुलासा आरोपी साहिल के पिता को लेकर हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार 25 साल पहले साहिल के पिता भी हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए थे। इस मामले का ट्रायल कई सालों तक चला। हालांकि वीरेंद्र सिंह ने बाद में हाईकोर्ट में अपील की जहां से उसकी जमानत कर दी गई। यह मामला वीरेंद्र सिंह के खिलाफ 1997 में गांव में हुए झगड़े को लेकर हुआ था। इसी बीच साहिल और निक्की की शादी के दो गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि बिना किसी शिकायत या गुमशुदगी की रिपोर्ट के पुलिस को निक्की की हत्या के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि जैसे ही साहिल की शादी की रस्में शुरू हुईं, वहां मौजूद रिश्तेदारों में बातें शुरू हो गई कि साहिल खुश नहीं है। शादी के बाद साहिल जब नजर नहीं आया तो रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद निक्की की हत्या का खुलासा हुआ। लेकिन तब तक यह खबर आग की तरह गांव में फैल चुकी थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *