दिल्ली (एकता): तेलुगु इंडस्ट्री में उस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी जब टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नंदमुरी तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। जिससे नेताओं, स्टार्स सहित फिल्म जगत में मातम पसरा हुआ है। हर कोई उनकी मौत की खबर से हैरान है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेता नंदमूरि तारक रत्न ने शनिवार रात बेंगलुरु के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज में अंतिम सांस ली। बता दें कि 27 जनवरी को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में एक रोड शो के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनकी हालत को देखते हुए बेंगलुरु के नारायण हृदयालय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

18 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू तेलुगु अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न के घर पहुंचे। उनके परिवार से मिलने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता जूनियर एनटीआर और कल्याणराम नंदमुरी तेलुगु अभिनेता नंदमुरी तारक रत्न के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तारक रत्न के परिवार में उनकी पत्नी आलेख्य रेड्डी और एक बेटी है।
