दिल्ली (एकता): आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI द्वारा बुलाने पर हरपाल चीमा ने बीजेपी पर निशाना साधा। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रच रही है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे केसों में फसाने की प्रक्रिया जारी कर रखी है।
सिसोदिया ईमानदार और देशभक्त है। वह दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। अच्छी एजुकेशन दिला रहे हैं। दिल्ली के बच्चे एक शानदार एजुकेशन प्राप्त कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं बीजेपी झूठे केसों में फसाने के लिए कोशिश कर रही है। कोई भी सबूत अभी तक सीबीआई और ईडी के हाथ नहीं लगा है। बीजेपी केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं बीजेपी घटिया हथकंडे अपना रही है।