OMG: यहां शादी में बारातियों और रिश्तेदारों ने 100 और 500 के नोटों की बारिश की, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

admin

गुजरात (एकता): गुजरात में शादी के दौरान एक हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह शादी मेहसाणा जिले के अगोल गांव में थी, जहां पूर्व सरपंच करीमभाई दादूभाई जादव के भाई रसूल भाई के बेटे की शादी थी। जिसमें शादी की रस्मों के दौरान बारातियों और रिश्तेदारों की तरफ से नोटों की बारिश की गई, जिसके चलते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे ही पैसों की बारिश हुई भीड़ आपस में उलझ पड़ी। हवा में उड़ाए जा रहे नोट दस रुपए से लेकर 500 रुपए तक के दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि लाखों के नोट रिश्तेदारों ने ऐसे ही उड़ा दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *