दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को नई सौगात मिलने वाली है। भारत सरकार की मेक इन इंडिया और दिल्ली मेट्रो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर स्वदेश विकसित भारत की पहली सिग्नलिंग प्रणाली को स्टार्ट किया गया। अब दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन स्वदेशी सिग्नलिंग प्रणाली से चलेगी।
बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम है जो ट्रेनों को खुद कंट्रोल करेगा। इस कामयाबी के साथ ही भारत देश के छठे स्थान में पहुंचा है, जिनके पास अपना एटीएस सिस्टम है। शनिवार को शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर मेट्रो के एमडी विकास कुमार, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भानु प्रकाश श्रीवास्तव सहित दूसरे लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस प्रणाली को दिल्ली मेट्रो के अन्य परिचालित कॉरिडोर के साथ फेज-4 परियोजना के अलग कॉरिडोर में भी इस्तेमाल किया जाएगा।