फिर शर्मसार हुई दिल्ली: भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने बच्ची से किया रेप, गर्भवती होने पर खुली पोल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही। लड़कियों, महिलाओं को आए दिन आरोपी अपनी हवस का शिकार बनाते जा रहे हैं। अब ऐसे ही राजधानी की लड़कियों के साथ दरिंदगी की हद पार होती रही तो वो दिन दूर नहीं जब यहां लड़कियां ही नहीं बचेगी। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला दिल्ली में सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने 14 साल की बच्ची से रेप किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बात का खुलासा बच्ची के गर्भवती होने पर हुआ। बता दें कि पीड़िता की मां उसे तांत्रिक के पास भूत भगाने के लिए लेकर गई थी। वहां तांत्रिक ने उसके साथ बार-बार रेप किया, जिससे वह दो माह की गर्भवती हो गई। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *