तुर्की, सीरिया के बाद अब ओमान में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 4.1 मापी गई तीव्रता

admin

दिल्ली (एकता): तुर्की, सीरिया के बाद अब ओमान में भूकंप के झटकों से धरती हिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार ओमान अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक मुस्लिम देश है जिसे आधिकारिक रूप से सल्तनत ओमान नाम से जानते हैं। ओमान के बंदरगाह शहर डुक्म के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि भूकंप के झटकों की दहशत से लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप रविवार को सुबह 7:55 के करीब आया। क्षेत्र में झटकों की तीव्रता हल्की थी और किसी भी तरह के नुकसान का कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि तुर्की और सीरिया में भूकंप ने चारों तरफ तबाही मचाई हुई है। लाखों लोग मारे जा चुके हैं। इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। लोगों के पास खाने-पीने को कुछ नहीं बचा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *