टीवी के सबसे पॉपुलर कपल ने खरीदा नया घर, सफेद थीम ने लगाए चार चांद, देखें खूबसूरत तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): टीवी के सबसे फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नया आशियाना खरीदा है। बता दें कि उनके इस खूबसूरत घर में सफेद थीम ने सबको हैरान कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मुंबई में खरीदे अपने नए घर में गृह प्रवेश की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जिसको देखकर हर किसी की आंखें टिकी रह गई।

अंकिता पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड स्टोन जडेड ज्वेलरी के साथ पेयर किया और मेहंदी वाले हांथों को फ्लॉन्ट किया। कुछ दिन पहले उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी को दिखा रही थी। उन्होंने लिखा था, ‘नई शुरुआत’। उन्होंने अपनी ननद-भाभी और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। यह घर देखने में काफी सुंदर है।

घर का हर कोना पूरा वाइट है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। दोनों ने घर के कोने-कोने की तस्वीरें दिखाई गई है। अंकिता को सफेद रंग काफी पंसद है। सबसे पहले उन्होंने अपना लिविंग रूम दिखाया है, जो सफेद रंग का है। इसमें क्यूट मिस्टर और मिसेज कुशन हैं। कमरे में काफी रोशनी है। अलमारी के अंदर कपड़ों के लिए शीशे का स्टैंड है। घर में बहुत खूबसूरत फूलों के गुलदस्ते और प्लांटर्स भी लगाए गए हैं। घर में जाते ही सबसे पहले एक सुंदर झूमर देखने को मिलता है।

बता दें कि दिसंबर 2021 में अंकिता और विक्की ने शादी की थी। अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अर्चना के रूप में अपनी शुरुआत की। उसने सभी के दिलों में एक खास जगह बनाई। उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ का खिताब भी हासिल किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *