दिल्ली (एकता): उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने बेटे और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अवैध संबंधों के शव के चलते आरोपी ने ऐसा किया।
बता दें कि घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में हुई। जहां बृजेश नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटे की उम्र डेढ़ साल थी। इस घटना से सनसनी मची हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं आरोपी ने पुलिस के सामने अपना सच कबूल किया। आरोपी होल्डर पैकिंग का काम करता है।