महाशिवरात्रि पर CM योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर किया रुद्राभिषेक

admin

दिल्ली (एकता): महाशिवरात्रि के दिन शनिवार को मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही भक्तों में शिवलिंग के दर्शनों के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में ही गोरक्षनगरी में रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर में हवन किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *