बॉलीवुड के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर का 100 करोड़ में बिका बंगला, जानिए खासियत

admin

दिल्ली (एकता):  फिल्म जगत में कई कलाकार आए और गए लेकिन कुछ सितारों की छाप इंडस्ट्री में हमेशा छिपी रहती है। उनमें से एक थे राज कपूर, जिन्हें बॉलीवुड का ‘शो मैन’ कहा जाता था। राज कपूर बहुत ही कम उम्र में तरक्की की ओर लग गए। उन्होंने अपना होम प्रोडक्शन Raj Kapoor Studio खोला जिसके तहत बनाई गई फिल्में अच्छी रही। राज कपूर एक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। लेकिन वह अपने पीछे कई सारी यादें छोड़कर गए। इनमें सिर्फ फिल्में ही नहीं, प्रॉपर्टी भी शुमार है। कुछ साल पहले उनका आरके स्टूडियो बिक गया था, वो जगह जहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई थी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्टर राज कपूर का यह बंगला 100 करेड़ में बिका। इस बंगले की काफी खिसायत है। बता दें कि अब आरके स्टूडियो के बाद गोदरेज ग्रुप ने उनका यह बंगला खरीद लिया है। अब इस बंगले की जगह प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनेगा। वह अपने खानदान के लिए काफी प्रॉपर्टी छोड़कर गए हैं जिनकी आज भी कीमत करोड़ों में है। खास बात यह है कि यह बंगला करीब 1 एकड़ में बना हुआ है। ये मुंबई में देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास बना हुआ है। ऋषि कपूर और नीतू से लेकर करिश्मा कपूर और संजय तक, इस कॉटेज में कई शादियां और पार्टियां हुई थी।

एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पृथ्वीराज कपूर के बेटे राजकपूर ने अपनी ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘बॉबी’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ सहित बॉलीवुड को अन्य सुपरहिट फिल्में की। उनका निधन 2 जून, 1988 को हुआ था। राज कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ फ्लॉप होने के बाद नई फिल्म बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने डिंपल कपाड़िया को लेकर ‘बॉबी’ फिल्म बनाई। इस फिल्म में डिंपल के हीरो ऋषि कपूर थे। यह फिल्म सुपरहिट रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *