दिल्ली (एकता): निक्की यादव हत्याकांड में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार निक्की की हत्या में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के साथ उसका परिवार भी शामिल था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी के परिवार के 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं एक दिल्ली पुलिस कर्मी भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस लगातार इस मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है।
निक्की यादव हत्याकांड में खुला बड़ा राज, साजिश में शामिल था दिल्ली पुलिस कर्मी, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Leave a comment