दिल्ली (एकता): दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि निक्की और साहिल लिव इन पार्टनर नहीं बल्कि पति-पत्नी थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों ने 2020 में ग्रेटर नोएडा के आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। दरअसल उनकी शादी की तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें दोनों ने जयमाला पहनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब वह दोनों शादी के लिए आए तो काफी खुश दिख थे। लेकिन साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसका रिश्ता तय कर दिया और लड़की वालों से उसकी शादी की बात छुपाई। जिसके बाद से ही साहिल प्लान बनाने में जुट गया। उसके बाद उसने निक्की को अपने रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया।