Twitter ने भारत के 2 दफ्तरों को किया बंद, कर्मचारी करेंगे Work From Home

admin

नई दिल्‍ली (एकता): ट्विटर एक Online Platform है, जहां बड़े-बड़े Politician, Celebrity ट्विटर का यूज करते हैं। क्योंकि वह कुछ भी अपनी लाइफ में चल रहा है वह ट्वीट करके उस चीज की जानकारी देते हैं जितने लोग उनको फॉलो करते हैं उतने तक यह बात पहुंच जाती है। ऐसा नहीं है कि ट्विटर Politician, Celebrity या कोई Vip यूज कर सकते हैं ट्विटर कोई भी यूज़ कर सकता है। लेकिन अब ट्विटर ने ही भारत के 2 दफ्तरों को बंद कर दिया है। देश में काम करने वाले कर्मचारियों को ट्विटर ने बड़ा झटका दिया है। बता दें कि अब कर्मचारियों को घर से ही काम करना होगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ट्विटर ने भारत में अपने तीन दफ्तरों में से दो कार्यालयों को बंद कर दिया है। दरअसल एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से कई बड़े बदलाव कंपनी में देखने को मिल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने पिछले साल में 200 से ज्यादा लोगों को निकाल दिया था। अब उसने  राजनीतिक केंद्र नई दिल्ली और मुंबई में अपने दफ्तरों को बंद कर दिया। फिलहाल अब भारत में Twitter का एक ही दफ्तर रह गया है। जो कि बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में है। इस दफ्तर में इंजीनियर कर्मचारी ही जॉब करते हैं।

अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने साल 2023 के लास्ट तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने की कोशिश पर भारत में कर्मचारियों को चुना। हालांकि देश में गूगल जैसी सोशल मीडिया कंपनी काफी समय से कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। ट्विटर भारत के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंचों में से एक है, जिस पर राजनीतिक से लेकर सभी मुद्दों पर बहस और एंटरटेनमेंट होता है। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 86.5 मिलियन फॉलोअर्स इस Twitter पर ही हैं। इसके बावजूद भी दफ्तरों को बंद किया जा रहा है। इससे कंपनी को काफी घाटे से गुजरना पड़ सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *