रॉयल लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में फिर से सैलानी उठाएंगे शाही सफर का आनंद, तस्वीरें कर देंगी हैरान

admin

दिल्ली (एकता): पैलेस व्हील्स ने जो रफ्तार पकड़ी है वो विकास की राह पर सरपट दौडे़गी। पैलेस ऑन व्हील्स में सैलानियों की संख्या भरने लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स अक्टूबर 22 से शुरू हुई थी। अब तक इस ट्रेन में 500 से ज्यादा सैलानी सफर कर चुके हैं। अब यह ट्रेन फिर से शुरू होने जा रही है।

बता दें कि 18 फरवरी को पैलेस ऑन व्हील्स का सफर सैलानियों के साथ फिर देखने को मिलेगा। इस ट्रेन में एक साथ 80 से ज्यादा सैलानी सफर कर सकते हैं। जो उनके लिए काफी राहत की बात है। बताया जा रहा है कि आरटीडीसी इस लग्जरी ट्रेन के किराए को भारतीय मानकों के अनुसार री-डिजाइन करने की सोच रहा है। पैलेस ऑन व्हील्स ने राजस्थान पर्यटन निगम लिमिटेड को तकरीबन तीन करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

रॉयल ट्रेन में 40-50 फीसदी भारतीयों ने सफर किया

पैलेस ऑन व्हील्स की इस रॉयल ट्रेन में 40-50 फीसदी भारतीयों ने सफर का आनंद लिया है। खास बात यह है कि मार्च-अप्रैल में भी इस ट्रेन फुल ही रहेगी। स्पेन में भारतीय राजदूत दिनेश. के . पटनायक ने फितूर में कहा कि जो भी स्पेन का यात्री पैलेस ऑन व्हील्स में सफर करेगा, उसे भारतीय वीजा में काफी सहूलियत दी जाएंगी। यहां पर पर्यटक अपने आप को राजसी माहौल में पाता है। इसमें आवभगत, स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यटन निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सेवा भावना और अतिथि सत्कार को देखकर पर्यटक रोमांचित होते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *