बेअंत सिंह के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 22 फरवरी को करेगा सुनवाई

admin

दिल्ली (एकता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 22 फरवरी को सुनवाई करेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी। जिस पर राजोआना ने सजा को उम्रकैद में बदलने की अर्जी दाखिल की हुई थी। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोई फैसला न लेने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि बेअंत सिंह के मामले पर सरकार जल्द फैसला लें। बताया जा रहा है कि शुक्रवार हुई सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से वकील पेश नहीं हो पाए थे जिसकी वजह से सुनवाई टल गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *