दिल्ली में सरेआम मर्डर से सनसनी, मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसी ने बाप-बेटे को मारी गोली

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मर्डर की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला भजनपुरा इलाके में सामने आया है। जहां यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने ही बाप-बेटे को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे दोनों शादी से घर लौटे। आरिफ ने अपनी कार बीच में खड़ी की थी। आरोप है जब पीड़ित ने कार हटाने के लिए कहा तो उसे गुस्सा आ गया। उसने गोलियां बरसा दी। लोगों ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल वीरेंद्र अग्रवाल व उनके बेटे सचिन को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *