राखी सावंत के बदले तेवर, शौहर आदिल को पुलिस कस्टडी मिलने पर जानिए क्या बोली एक्ट्रेस

admin

दिल्ली (एकता): राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से काफी परेशान हैं। राखी ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर कई आरोप लगाए थे। राखी ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद आदिल को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। राखी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने आदिल दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने आदिल खान की 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। जिसके लेकर राखी काफी खुश दिखी। उसने कैमरे के सामने ऐसी बातें बोल दी जो बोलनी नहीं चाहिए थी। वह हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती जा रही है।

राखी ने किए बड़े खुलासे

राखी सावंत आए दिन नए-नए बयान देती रहती हैं। राखी ने कहा कि सिर्फ राखी ही नहीं बल्कि देश की सभी महिलाओं को न्याय मिला है। उन्होंने मजाक में कहा कि पहली शादी के बाद शादी होती है, यानी आरोपी को पहले पुलिस कस्टडी और फिर न्यायिक हिरासत मिलती है। लेकिन आदिल के मामले में पहले उसे न्यायिक हिरासत मिली और अब वह पुलिस हिरासत में है। राखी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि आदिल शादीशुदा होने के बावजूद भी रिलेशनशिप में है। इसके साथ ही उसने मुझसे काफी पैसे भी लिए हैं। अब वह मुझे वापस नहीं कर रहा है। इसके साथ ही राखी ने कहा कि उसने मेरी मां को मारा है, मेरी मां की मौत के लिए आदिल ही जिम्मेदार है। आदिल भी राखी को मार देता है। राखी ने कहा कि वह शाम को घर आता है और उसकी खूब पिटाई करता है। राखी ने मीडिया के सामने अपने जख्म भी दिखाए। राखी ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323, 504, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *