दिल्ली (एकता): ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा कॉमेडी शो है जो अभी तक का सबसे ज्यादा लंबा चलने वाला कॉमेडी शो है। आपको बता दें कि यह शो 28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ था। इसमें कई सारे ऐसे किरदार हैं जो लोगों को बहुत पसंद हैं। इस शो की लोकप्रियता में कई सालों से कोई कमी देखने को नहीं मिली है। लेकिन खास बात यह है कि अब यह शो एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले मेकर्स दयाबेन यानी दिशा वकानी को वापस लाने की तमाम कोशिशें की जा रही थी लेकिन अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि ‘तारक मेहता..’ में 16 साल बाद आखिरकार पोपटलाल की शादी होने जा रही है। लोग इंतजार में है कि पोपटलाल को उनकी सपनों की राजकुमारी कब मिलेगी। शो में रीटा रिपोर्टर से उनकी शादी होने जा रही है। लेकिन अब यह बात कितनी सच है ये तो शो देखकर ही पता चलेगा। हाल में ही तारक मेहता शो की रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शादी के सवाल पर कुछ नहीं बोला।
इस पर प्रिया ने कहा कि कैंसिल कहा है। बता दें तारक शो के डायरेक्टर मालव राजद के साथ रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया ने शादी की है। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हाल में ही मालव ने तारक मेहता शो को छोड़ दिया है और अपने नए शो को चलाने का फैसला किया है।