दिल्ली (एकता): दिल्ली के लारेंस रोड स्थित केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम में शुक्रवार सुबह एक घटना हो गई। जहां गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे लगी आग पर दोपहर ढ़ाई बजे तक काबू पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। अभी कुलिंग का काम किया जा रहा हैं। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र में गोदाम में आग लगने से मची अफतातफरी
Leave a comment