7 साल की मासूम बेटी से दरिंदगी की हद पार करने वाली निर्दयी मां गिरफ्तार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में 7 साल की मासूम बेटी से दरिंदगी की हद पार करने वाली निर्दयी मां आखिरकार गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरके पुरम इलाके में पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली। बता दें कि आरोपी मां और पति को पुलिस ने रुड़की से दबोचा था। पुलिस ने मां को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। अब पुलिस के लिए सवाल यह बना है कि आखिर आरोपी मां रेनू ने मासूम को जब गोद लिया तो उसके साथ ऐसी दरिंदगी क्यों की। वहीं बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि उसके शरीर पर 18 से ज्यादा चोटों के निशान हैं। इतना ही नहीं उसके शरीर पर पुरानी चोटों के भी निशान मौजूद हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *