दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी रौतेला ने मीडिया के सामने ऐसी बात बोल दी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय से उनका नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ जुड़ा था। दरअसल ऋषभ पंत के साथ कार एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उर्वशी रौतेला ने भी ऋषभ के लिए दुआ मांगी थी। तब भी मीडिया ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। फिलहाल ऋषभ पंत रिकवर कर रहे हैं और पंत ने अपनी रिकवरी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने स्पॉट हुईं उर्वशी रौतेला रेड स्पोर्ट्स वियर में स्पॉट हुईं। ऋषभ की गर्लफ्रेंड उर्वशी ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे ये साफ हो गया कि उर्वशी के दिल में अभी भी ऋषभ के लिए प्यार है। जब मीडिया ने पूछा कि अब ऋषभ पंत ठीक हैं तो उर्वशी ने कहा कि ऋषभ को देश का गौरव कहा जाता था। उसने कहा कि मैं उसके लिए प्रार्थना करती हूं। उर्वशी के इस बयान के बाद फैंस ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है. फैंस उनके बारे में काफी बुरा-भला कह रहे हैं। और वहीं कई फैंस कह रहे हैं कि सच्चा प्यार कभी कुछ नहीं भूलता।