एक्टर रोनित रॉय का बेटा अगस्त्य 16 साल की उम्र में दे रहा ‘खली’ को टक्कर, कद देख फैंस हुए हैरान

admin

दिल्ली (एकता): एक्टर रोनित रॉय टीवी इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज के नाम से पहचान बनाने वाले रोनित रॉय ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’  रिलीज हो गई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सचिन खेडकर, अंकुर राठी से लेकर रोनित रॉय जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। शहजादा की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रोनित रॉय अपने परिवार के साथ नजर आए। बता दें कि रोनित रॉय के बेटे को देख फैंस हैरान रह गए। उनके कद और फिटनेस देख लोगों ने उनकी तुलना ‘खली’ से कर दी। उन्होंने कहा कि रोनित रॉय का बेटा खली को टक्कर दे रहा है। अगस्त्य काफी हैंडसम भी हैं। वहीं स्पेशल स्क्रीनिंग में कार्तिक आर्यन पर अगस्त्य भारी पड़ गए।

रोनित रॉय ने दो शादियां की हैं, उनकी पहली शादी जोआना थी। जिसमें से उनकी एक बेटी ओना है जिनका जन्म 1991 में हुआ। लेकिन वह अपनी पत्नी से 1997 में अलग हो गए थे। तब उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस और मॉडल नीलम सिंह से की। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटी आडोर हैं जिनका जन्म 2005 में हुआ था। वहीं बेटा अगस्त्य हैं जो 16 साल के हैं। उनका बेटा अपनी पढ़ाई में काफी बिजी हैं। वह रोनित रॉय यानि अपने पापा जैसा ही दिखता हैं। कुछ समय पहले रोनित ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया था कि उनका प्यारा बेटा फिटनेस फिट है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *