यहां कोर्ट में दोबारा तेंदुए के घुसने से लोगों में मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई तस्वीर

admin

गाजियाबाद (एकता): गाजियाबाद की कोर्ट में दोबारा तेंदुए के घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि तेंदुआ देखे जाने की खबर से लोगों के मन में अब डर बैठ गया है। वह काफी सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने वकीलों व आम लोगों से कोर्ट परिसर खाली करने की अपील की।

रात को कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर के कैद होने की तस्वीरें देखी गई। लोकिन यह अभी पता नहीं चला है कि यह सीसीटीवी में कैद जानवर तेंदुआ है या कोई और। वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी कैमरे ठीक चल रहे हैं, जिसमें तेंदुआ कहीं भी नहीं पाया गया। बीती रात से ही कोर्ट में पुलिस बल, एंबुलेंस आदि तैनात हैं। अभी भी गाजियाबाद कचहरी परिसर में सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *