गाजियाबाद (एकता): गाजियाबाद में एक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश होने का मामला सामने आया है। बता दें कि थाने से 100 मीटर दूर एक कोठी में यह धंधा चल रहा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार नंदग्राम के सेवानगर की रहने वाली महिला ने 10 दिन पहले ही कोठी किराए पर ली थी। उसने इस धंधे को 2 दिन पहले ही शुरू किया। इतना ही नहीं पैसों के लालच के लिए उसने युवतियों से संपर्क कर देह व्यापार शुरू कर दिया।
पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला, युवतियां और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री समेत मोबाइल फोन बरामद किए। गिरोह की सरगना व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार का धंधा चलाती थी। पूछताछ में राधिका ने बताया कि उसका पति दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई युवतियां घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर निकलती थी लेकिन राधिका के साथ इस धंधे में चली जाती थी।