निक्की हत्याकांड: आरोपी साहिल ने पुलिस के सामने उगले राज, हत्या की बताई यह वजह

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में हुई निक्की यादव हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी साहिल ने पुलिस के सामने कई सच उगले। मीडिया सूत्रों के अनुसार आखिरकार साहिल ने हत्या की वजह के बारे में पुलिस को बता ही दिया। उसने कहा कि 2 साल तक लिव-इन में रहने के बाद जब शादी तक बात पहुंची तो उसने मना कर दिया। साहिल ने निक्की से कहा कि मेरे परिवार वाले कहीं और शादी कर रहे हैं लेकिन निक्की उसकी किसी और जगह शादी होने नहीं दे रही थी।

सगाई वाले दिन साहिल ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

9 फरवरी की रात को सगाई वाले दिन साहिल ने उसे मिलने के लिए बुलाया और कई घंटों उनका झगड़ा चलता रहा। दोनों ने उत्तराखंड या हिमाचल जाने का प्लान किया जिसके लिए वह पहले आनंद विहार फिर कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पहुंचे। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। आखिर उसने प्रेमिका का चार्जिंग वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी 2018 में कोचिंग सेंटर से शुरू हुई थी। एक ही बस में सफर के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। दोस्ती कब प्यार में बदली पता ही नहीं चला।

40 किलोमीटर तक सीट पर निक्की की लाश लेकर गुमाता रहा गाड़ी 

हैरानी इस बात की है कि साहिल कार की आगे की सीट पर निक्की के शव को लेकर 40 किलोमीटर तक चलाकर एक ढाबे पर ले गया। वहां उसने शव को फ्रिज में छुपा दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *