नई दिल्ली (एकता): नई दिल्ली के आरकेपुरम में एक मासूम बच्ची से दरिंदगी की सभी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। जहां अस्पताल की आरोपी नर्स व बेटे ने बच्ची को गर्म चिमटे से दागकर गर्म पतीले पर बैठाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी नर्स ने बच्ची को कुछ साल पहले गोद लिया था। आरकेपुरम में एक स्कूल में पहली क्लास में बच्ची पढ़ती है। जब बच्ची खड़े होने में दर्द से रोने लगी तो टीचर ने उससे बात की तब उसने अपने साथ हुई सारी आपबीती सुनाई।
बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने उसकी जीभ को चाकू से काटा और हथेली को कोयले से जलाया। उसकी कई बार जान लेने की भी कोशिश की। उसके निजी अंगों पर चाकू से चोट पहुंचाकर गर्म चूल्हे पर बैठाया गया। गर्मी के दिनों पर बिना कपड़ों के छत पर सुलाया। आरोपी महिला के बेटे ने पंखे से लटकाए रखा। अश्लील हरकत भी की। जब उसकी कामवाली नहीं आती थी तो बच्ची से वह सारा काम भी करवाती थी। बच्ची से दरिदंगी की शिकायत आरकेपुरम थाना पुलिस को नौ फरवरी को मिली थी। शिक्षिका ने इसकी जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) और पुलिस को दी। उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी नर्स फरार है।