दिल्ली (एकता): दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने आप पार्टी को झटका देते हुए चेयरमैन का पद छीन लिया। बता दें कि बीजेपी की कौसर जहां गुरुवार को दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुनी गईं। दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में उन्हें समिति के सदस्यों द्वारा तीन वोट मिले। जिसके चलते वह इस पद पर चुनी गई दूसरी महिला बनी है। खास बात यह है कि अब दिल्ली हज कमेटी की समिति में छह सदस्य शामिल हो गए हैं।
दिल्ली में आप पार्टी को बड़ा झटका, BJP की कौसर जहां चुनी गईं Delhi Haj Committee की अध्यक्ष
Leave a comment