दिल्ली (एकता): राखी सावंत ने सोशल मीडिया को अपना घर ही समझ लिया है। दरअसल वह पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हर रोज उनके किस्से देखने और सुनने को मिल रहे हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने पति पर कई आरोप लगाए और उन्हें जेल भेज दिया। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जहां वह एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा जोकि उसकी जानी दुश्मन है उसको किस कर रही है। इतना ही नहीं वह एक-दूसरे को रैड रोज भी दे रही हैं। उसकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि इतनी जल्दी दुश्मन सहेलियां कैसे बन गई। हालांकि दोनों के बीच काफी बुरी लड़ाई हुई थी।

इस दौरान शर्लिन ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। खैर अब इनके प्यार को देखकर लगता है कि दोनों काफी समय से दोस्त हैं। राखी ने शर्लिन को अपने दुख के बारे में बताया, ‘हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, उसी दौरान हमने शादी कर ली।’ जिस दौरान उसने मेरे साथ धोखा किया। शर्लिन ने कहा कि वह कुछ दिनों पहले राखी से मिली थी, इस दौरान उसने राखी से पूछा कि तुम शादी के बाद प्यार पाकर भी खुश क्यों नहीं हो, राखी ने कहा कि उसका प्यार दुनिया का सबसे बड़ा धोखेबाज निकला। इसी दौरान राखी ने कहा कि इस शख्स ने कई महिलाओं के साथ गलत किया है।

शर्लिन ने राखी सावंत पर लगाया था यह आरोप
गौरतलब है कि राखी की शिकायत शर्लिन ने मुंबई पुलिस से की थी। जिस दौरान मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए राखी सावंत को हिरासत में भी लिया था। दरअसल राखी सावंत ने एक्ट्रेस शर्लिन के खिलाफ कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद शर्लिन ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब भी दिया।