ऋषभ पंत के बाद अब PAK गेंदबाज पर आया उर्वशी रौतेला का दिल, रोमांटिक अंदाज में किया B’day Wish

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय से उनका नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ जोड़ा गया था। जब ऋषभ पंत के साथ कार हादसा हुआ था। जिसके चलते उन्होंने उनके ठीक होने की प्रार्थना भी की थी।

मीडिया ने उनको काफी ट्रोल भी किया था।  लेकिन अब एक अलग ही खबर सुनने को मिली है। वहीं अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के साथ जुड़ रहा है। उर्वशी ने 15 फरवरी को उनके 20वें जन्मदिन पर बर्थडे विश किया था। जिसका अब तेज गेंदबाज ने जवाब दिया है। अब फैंस उनके बारे में काफी कुछ बातें कर रहे हैं। नसीम शाह ने जन्मदिन वाले दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की थी। उर्वशी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नसीम शाह। डीएसपी बनने पर आपको बधाई।’ वहीं इस पर नसीम शाह ने भी धन्यवाद किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *