दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आज से पारा बढ़ने का अनुमान है। जिससे बढ़ते पारे को तेज हवा ने रोक लिया है। अब लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिल सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी में प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा रुक रही है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि राजधानी में अगले दो से तीन दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 15 फरवरी को मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। वहीं 19, 20 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।