मुंबई (एकता): दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया था। लेकिन यह मामला अभाी सुलझा नहीं कि अब मुंबई में श्रद्धा जैसा हत्याकांड देखने को मिला। आखिर देश में हो क्या रहा है, एक के बाद एक लिव-इन पार्टनर के किस्से देखने और सुनने को मिल रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुंबई में अपने किराए के मकान में एक 37 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से मर्डर कर शव को बेड के बॉक्स में छुपा दिया।
बता दें कि आरोपी हार्दिक बेरोजगार था जबकि मृतक नर्स मेघा उसका सारा खर्चा उठाती थी। हार्दिक उस समय पुलिस के हाथ लगा जब वह महाराष्ट्र के पालघर जिले से भागने की कोशिश कर रहा था तभी रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की हत्या करने के बाद उसके प्रेमी ने घर का सामान बेच दिया और पैसे लेकर फरार हो गया।
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और घटना हुई। जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका की कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने लाश को एक ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया। बता दें कि लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वालकर की भी उसके प्रेमी ने हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। वह उसके टुकड़ों को एक-एक करके जंगल में फेंकता था।