दिल्ली (एकता): दिल्ली में जाको राखे साईंया मार सके ना कोय…ये कहावत एक बार फिर सही साबित हुई। बता दें कि राजधानी के वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में एक डेढ़ साल के मासूम के लिए डॉक्टर मसीहा बने।
मीडिया सूत्रों के अनुसार एक डेढ़ साल का बच्चा कुर्सी लगाकर मशीन पर चढ़ा फिर पानी से भरी वाशिंग मशीन में गिर गया और लगभग 15 मिनट तक उसमें पड़ा रहा। बच्चे की मां ने बताया कि जब उसने बाहर आकर देखा तो वह कहीं नहीं मिला। लेकिन जब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वह सात दिन तक कोमा और वेंटिलेटर में रहा।
डॉक्टरों ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह बेहोश और नीला पड़ चुका था। यही नहीं उसकी दिल की धड़कने कम चल रही थी। उसकी जान बचना किसी चमत्कार से कम था। लेकिन अब उसे घर भेज दिया गया है उसका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। उनका कहना है कि वह शायद 15 मिनट से कम समय तक पानी में रहा होगा शायद ही उसकी जान बच गई नहीं तो वह जिंदा नहीं बच पाता।