दिल्ली (एकता): उत्तरी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वैलेंटाइन डे पर एक युवती ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में छलांग लगाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की है।
बता दें कि युवती के यमुना में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया वहीं पास में मौजूद गोताखोरों ने तुरंत उसकी जान बचा ली। सात गोताखोरों की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जब उसे बाहर निकाला तो वह बहुत बुरी तरह डरी हुई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल भेजा।
परिजनों को सूचना देकर पुलिस उनसे पूछताछ कर उसके इस कदम के बारे में पता लगा रही है। पुलिस छानबीन के दौरान पता चला कि वह वजीराबाद इलाके की रहने वाली है। वहीं वेलेंटाइन डे पर पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।