दिल्ली में शर्मनाक घटना: थाने के सामने बस चालक ने चाकुओं से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में दिनों-दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन रेप, चोरी, मर्डर, हत्या जैसी घटनाओं से रु-ब-रु होना पड़ता है। लेकिन इस बार बदमाशों ने सब हदें पार कर दी। राजधानी के नांगलोई थाने के सामने मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। जहां स्टेशन के पास आरटीवी और मोटर साइकिल आपस में टच हो गई। इसके बाद बाइक चालक और मिनी बस ड्राइवर के बीच झगड़ा हो गया और वह नांगलोई थाने में चला गया। पुलिस ने उसे बाइक थाने लाने को कहा लेकिन जब उसका भाई बाइक लाने गया तो आरटीवी वालों ने उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि नांगलोई थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की मदद नहीं की। उसने अपने भाई साहिल को फोन कर ये बात बताई। जब वह बाइक लेने गया तो चालक ने चाकुओं से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *