दिल्ली (एकता): दिल्ली की जेलों में कैदियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है। अब कैदी जेलों में फोन नहीं चला सकते।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्लान तैयार किया है। अब जेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ मोबाइल फोन जैमर का चयन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया है।