दिल्ली (एकता): बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर वेलेंटाइन डे के मौके पर बाहर घूमने निकले। बता दें कि वह अपनी 4 महीने की बेटी को घर छोड़कर खुद के लिए टाइम निकाला।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जैसे ही पैपराजी ने बिपाशा और करण को देखा तो उन्होंने उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी और साथ ही बेटी का हालचाल भी जाना। तभी बिपाशा ने कहा कि उसे बहुत बुरा लग रहा है कि वह इस तरह से अपने बेटी को घर छोड़कर आई है। मॉम गिल्ट में हूं। उसने कहा कि वेलेंटाइन डे पर सबने कहा एक-दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसीलिए बाहर आई हूं। बता दें कि इस दौरान बिपाशा ने हॉट लुक का ड्रैस पहना हुआ था। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी करवाई।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि बिपाशा और करण 12 नवंबर 2022 में पैंरेट्स बने थे। उनकी बेटी अब 4 महीने की हो गई हैं। बिपाशा ने शादी के 6 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि वह अपनी बेटी को एक पल के लिए भी आपसे दूर नहीं करती है। वह अपनी बेटी के साथ काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। बिपाशा ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। उसने बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्पीलिकेशन भी हुए थे। बिपाशा बसु और करण ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात अलोन मूवी सेट पर हुई थी। उसके बाद ही उन्होंने शादी करने की सोची। वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।