पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान को आया हार्ट अटैक, दिल्ली में ली आखिरी सांस

admin

दिल्ली (एकता): सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिससे हिमाचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चेतन चौहान ने आखिरी सांस ली। दरअसल उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया था जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि चेतन चौहान अपने मां-बाप का इकलौता चिराग थे। वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के काफी करीबी माने जाते हैं। हाल ही में शिक्षा मंत्री के पांवटा साहिब आने पर चेतन चौहान उनसे मिले भी थे। उनके निधन पर पांवटा साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने शोक व्यक्त किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *