दिल्ली (एकता): वैलेंटाइन डे को ‘प्यार का दिन’ कहा जाता है। बता दें कि प्यार करने और प्यार का इजहार करने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती है। दिल्ली में एक पति ने वैलेंटाइन से पहले ही पत्नी को ऐसा अनमोल तोहफा दिया जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। शायद ही किसी पति ने अपनी पत्नी को ऐसा वैलेंटाइन डे तोहफा दिया हो। बता दें कि पति ने किडनी देकर अपनी पत्नी की जान बचाई।
दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को 48 वर्षीय नार्मती सारा ढेंगा को अपने पति की किडनी प्रत्यारोपित की गई है। दो साल पहले एक सड़क हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी। दवाओं के सेवन व अन्य कारणों से उसकी दोनों किडनी खराब हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस करवाने की सलाह दी लेकिन 2 साल से वह डायलिसिस पर थीं, कुछ समस्याओं के चलते उसकी हालत बिगाड़ती गई और उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो रहा था। तभी नार्मती सारा ढेंगा के पति राम कुमार थापा ने अपनी पत्नी को किडनी देने का फैसला। अब वह दोनों बिल्कुल ठीक हैं।