शराब के नशे में बेटा बना हैवान, पहले बाप पर बरसाए लात-घूंसे फिर 90 साल की दादी को दी खौफनाक मौत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बेटे ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। जहां शराब के नशे में उसने पिता पर लात-घूंसे बरसाए फिर 90 साल की दादी का सिर दीवार पर मार कर उसकी हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मामला
राजधानी के प्रेम नगर इलाके का है। शराब की लत में एक पोते ने अपनी ही दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और पिता पर भी लात-घूंसे बरसाए।

पुलिस ने बताया कि अफरोज इंदर एंक्लेव किराड़ी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर में उसकी 90 साल की मां और तीन बेटे भी रहते हैं। 11 फरवरी की रात अफरोज की मां और उनका बेटा शाहरुख घर में थे। बाप-बेटे ने शराब पी रखी थी जिसके चलते दोनों में मारपीट और हाथापाई हुई। शाहरुख ने अपने पिता को जमीन पर पटक कर लात-घूंसे बरसाए और फिर जब उसकी दादी और अफरोज की मां रईसा उसे बचाने आई तो पोते ने दादी का सिर पकड़कर दीवार पर मारा जिससे वह गिर गई। उसके बाद अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *