फिल्म ‘जवान’ में डेब्यू करेंगे साउथ सुपरस्टार Allu Arjun, शाहरुख खान के साथ आएंगे नजर

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अब इसके बाद उनके फैंस अगली फिल्म ‘जवान’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। इसी बीच एक ऐसी बड़ी अपडेट सामने आई है जिसे सुनकर आप खुश और हैरान हो जाएंगे। दरअसल इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अब साउथ सुपरस्टार Pushpa यानि अल्लू अर्जुन भी दिखाई देंगे। ऐसे में Pushpa के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू का बेहद ही स्पेशल रोल है। इस अपकमिंग फिल्म में अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान की जोड़ी कई धमाके कर सकती है। यह फिल्म बॉक्सऑफिस कलेक्शन को हिलाकर रख देगी। यह फिल्म डेब्यू फिल्म होगी। जो देश-विदेश में अपना नाम रोशन करेगी।

2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म जवान

2 जून को बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में फिल्म जवान रिलीज होगी। शाहरुख खान ने फिल्म जवान का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके अलावा शाहरुख खान टॉलीवुड एक्ट्रेस नयनतारा को मिलने के लिए चैन्नई पहुंचे थे। नयनतारा से मिलने के बाद शाहरुख ने उन्हें फ्लाइंग किस करते हुए सीऑफ किया। तभी से यह काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *