दिल्ली (एकता): आज 14 फरवरी के दिन ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था। जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। बता दें कि यह हमला भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला था। जिससे कई मां-बाप, बहनों, पत्नियों ने अपने भाई, बेटे और पति खोए। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया ऐसा किसी और ने नहीं सिखाया होगा। हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

जानिए कैसे हुआ था पुलवाला अटैक
14 फरवरी 2019 में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला जा रहा था। बस में सिर्फ जवान बैठे थे। यह काफिला जब पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार ने बस को टक्कर मार दी जिससे अचानक धमाका हुआ। जिसके चलते सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकवादी के ठिकानों को तबाह कर दिया। 27 फरवरी को भारत को जवाब देने के लिए पाकिस्तान की वायु सेना जम्मू-कश्मीर में घुसी और उन्होंने हवाई हमला किया। भारतीय मिग-21 के पायलट को पाकिस्तानी सैनिक पकड़ लेते हैं।